छत्तीसगढ़

रायपुर में किसान सम्मेलन 9 मार्च को, भाजपा नेता ने दी जानकारी

Nilmani Pal
29 Feb 2024 5:12 PM IST
रायपुर में किसान सम्मेलन 9 मार्च को, भाजपा नेता ने दी जानकारी
x

रायपुर। भाजपा देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारी में दुसरे दलों से कही आगे निकल गई हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि आने वाले दिनों में भाजपा ज्यादातर राज्यों के सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी करने जा रही हैं।

आचार संहिता से पहले भाजपा अलग-अलग राज्यों को सौगात भी दे रही हैं। छत्तीसगढ़ में ही दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हजारो-करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। ऐसे में अब भाजपा की नजर देश के सबसे बड़े वर्ग यानी किसानों को रिझाने पर हैं। वैसे भी उत्तर भारत में जारी किसान आंदोलन से अब केंद्र पर किसानों को मनाने का भी बड़ा दबाव हैं।

जानकारी के मुताबिक़ भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों के माध्यम से बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। बीजपी अगले महीने यानी मार्च के 9 तारीख को राजधानी रायपुर में बड़ा किसान सम्मलेन करने जा रही हैं। इसकी जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने दी हैं।


Next Story