छत्तीसगढ़
सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद
Shantanu Roy
26 Nov 2025 8:14 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान संतराम साहू ने कहा कि शासन - प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियां पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से सहज रूप से टोकन प्राप्त करने से लेकर खरीदी केन्द्र में सुचारू रूप से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया किसानों के लिए सरल हो गयी है। लगभग ढाई एकड़ में खेती करने वाले किसान संतराम ने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई, उत्पादन भी अधिक रहा और खरीदी केन्द्र में उन्हें बिना किसी समस्या के तुरंत तौल और भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि पहले टोकन कटाने की चिंता लगी रहती थी।
लेकिन अब मोबाइल से ही घर बैठे टोकन मिल जा रहा है और केन्द्र में सारी व्यवस्था इतनी अच्छी है कि धान बेचने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती। खरीदी केन्द्र पैरी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, हमाल और तौल मशीन जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान संतराम जैसे अनेक किसानों का अनुभव इस वर्ष पूरी तरह सहज और संतोषजनक रहा है। किसान संतराम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों का भविष्य और अधिक सुरक्षित व समृद्ध बनाया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा सरकार के निर्णयों से हम किसानों का मनोबल बढ़ा है और हमारी उन्नति के रास्ते मजबूत हुए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





