छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह

Nil dhankar
23 Dec 2024 4:41 PM IST
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह
x

महासमुंद। राज्य शासन की मंशानुरूप जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में सुगम धान खरीदी के प्रयासों से किसान प्रसन्न हैं। जिले के सुदूर ग्राम जंगलबेड़ा स्थित धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक मशीन, और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जैसे प्रबंध किए गए हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान बिना किसी कठिनाई के समय पर धान बिक्री कर रहे हैं।

ग्राम राजाडीह के किसान सुबरन सिंह बरिहा, जो 55 एकड़ जमीन में कृषि कार्य करते हैं, ने 23 दिसंबर को जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र में 240 क्विंटल धान की बिक्री की। इससे पहले वे 40 क्विंटल धान बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि बिक्री के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में राशि जमा हो गई, जिससे वे और उनका परिवार बहुत खुश हैं।

सुबरन सिंह ने कहा, “इतने कम समय में धान बिक्री की राशि खाते में जमा होना मेरे लिए सपने जैसा था। इससे हमारी मेहनत का सम्मान हुआ है।“ उन्होंने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने किसानों की जरूरतों को समझते हुए जो निर्णय लिया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। यह हम किसानों के लिए अत्यंत उत्साहजनक है।

Next Story