छत्तीसगढ़
राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को मिल रहा लाभ
Shantanu Roy
21 Jan 2026 10:38 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्धि की राह पर अग्रसर हो रहे हैं l धान खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं किसान हितैषी विभिन्न योजनाओं से किसानों के जीवन में सकरात्मक बदलाव आ रहे हैं। धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभारी हैं।
राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसान सशक्त हो रहे है। बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में आए किसानों ने बताया कि केन्द्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है और वे आसानी से बिना किसी परेशानी के धान बेच रहे हैं। धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही धान के उठाव की व्यवस्था भी केन्द्रों में की गई है।
बेलगहना धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे 29 क्विंटल 20 किलो धान लेकर केंद्र आए है। केंद्र में तौल प्रक्रियाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चल रही है।किसानों को राशि का भुगतान भी त्वरित रूप से किया जा था है। सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के किसानों के हित में लिए गए कई निर्णयों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





