छत्तीसगढ़

पूर्व में हुए झगड़े को लेकर किसान को पीटा

Nil dhankar
28 Feb 2022 8:47 AM IST
पूर्व में हुए झगड़े को लेकर किसान को पीटा
x

रायपुर। पूर्व में हुए झगड़े को लेकर किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने खरोरा थाने में की. और पुलिस को बताया कि वे खाना खाकर घर में सोया था। इस दौरान गांव का मनोज निषाद आया और दरवाजा को लात मारा।

वही पूर्व में झगडा हुए थे उसी बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. और हाथ मुक्का से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

Next Story