छत्तीसगढ़

किसान ने की हाईटेंशन टावर से सुसाइड की कोशिश

Nilmani Pal
7 July 2023 11:18 AM GMT
किसान ने की हाईटेंशन टावर से सुसाइड की कोशिश
x
छग

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाईटेंशन बिजली के टावर पर शुक्रवार को एक बुजुर्ग चढ़कर गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, खेत में टावर लगाये जाने के बाद मुआवजा नहीं मिलने परेशान बुजुर्ग ने बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग को टावर के उपर से उतारने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, कई बार शिकायत करने के बाद भी ने खेत में लगे टावर का मुआवजा नही दे रहे थे जिससे परेशान होकर हाईटेंशन बिजली पर चढ़ गया। मामला बलंगी थाना क्षेत्र का है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story