छत्तीसगढ़
किसान शिव कुमार बोले-बच्चों के भविष्य के लिए मिला आर्थिक सहारा
Shantanu Roy
7 Dec 2025 11:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रहा है। बलरामपुर जिले में भी निर्बाध रूप से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। बलरामपुर जिले के किसान धान खरीदी में पारदर्शिता से खुश है। जिले के ही विकासखंड के झलपी ग्राम पंचायत के शिव कुमार इस वर्ष धान खरीदी केंद्र पहुंचे उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर धान बेचने तक की प्रक्रिया बेहद आसान और सरल रही। केंद्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने तुलाई कर उनका 102 बोरी धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। वे बताते हैं कि इस वर्ष वे लगभग 330 बोरी धान बेचने वाले हैं, जिससे उन्हें अच्छी आर्थिक आय होने की उम्मीद है।
शिव कुमार कहते हैं सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से हमें हमारी मेहनत का पूरा दाम मिलता है। इस वर्ष मिलने वाले पैसे से मैं अपने बच्चों के ब्याह का खर्च आसानी से पूरा कर सकूंगा। उन्होंने खरीदी व्यवस्था संतोष जताया। किसान शिवकुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदी पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। इससे हमें सीधा आर्थिक लाभ मिलता है और हमारी कठिन मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त होता है। धान खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन-मापक, बारदाना, स्टॉक प्रबंधन, टोकन व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिला प्रशासन भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक खरीदी केंद्र की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस वर्ष धान खरीदी ने शिव कुमार जैसे सैकड़ों किसानों के लिए न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग खोला है, बल्कि उनके सपने साकार हो रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





