
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना ने प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशियों की नई किरण लाई है। इसी योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम भैसमुड़ी के किसान समर्थ सिंह को आदान सहायता राशि के रूप में 1 लाख 43 हजार 814 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसान समर्थ सिंह से संवाद भी किया।
किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उनके पास 9.24 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष 194 क्विंटल धान का उत्पादन किया। धान विक्रय से उन्हें 4 लाख 59 हजार 586 रुपये की राशि प्राप्त हुई। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा व कृषि कार्य मे उपयोग के साथ साथ घरेलू उपयोग में करेंगे। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्हें 1,43,814 रुपये का बोनस मिला, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें अब तक लगभग 40 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





