छत्तीसगढ़
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से किसान प्रकाश को मिला आर्थिक सहारा
Shantanu Roy
10 Jun 2026 11:55 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। ऐसी ही एक योजना भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना है, जिसका लाभ प्राप्त कर जिले के ग्राम मालगांव निवासी प्रकाश शांडिल्य अपने परिवार का जीवन-यापन कर रहे हैं। किसान शांडिल्य ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक हैं और स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।
इस राशि का उपयोग वे अन्य किसानों की भूमि को अधिया (बंटाई) पर लेकर खेती करने में करते हैं। उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त सहायता के कारण उन्हें खेती करने का अवसर मिला है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। प्रकाश शांडिल्य ने कहा कि शासन की यह सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए संबल बनकर उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





