छत्तीसगढ़
हरी खाद ढेंचा अपनाकर कृषक प्रफुल्ल साहू ने बढ़ाई मिट्टी की उर्वरता
Shantanu Roy
21 July 2026 9:06 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। विकासखण्ड बसना के ग्राम दूधीपाली के प्रगतिशील कृषक प्रफुल्ल साहू ने खरीफ मौसम से पूर्व अपने खेत में हरी खाद ढेंचा की खेती कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। श्री साहू ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में में अपने 25 एकड़ खते में ढेंचा की बुवाई की। लगभग 45-50 दिन बाद ढेंचा की फसल को खेत में पलटकर हरी खाद के रूप में उपयोग किया गया। इससे खेत में पर्याप्त जैविक पदार्थ एवं नाइट्रोजन की उपलब्धता बढ़ी, मिट्टी की संरचना में सुधार हुआ तथा आगामी फसल के लिए भूमि अधिक उपजाऊ हो गई है।
कृषक प्रफुल्ल साहू ने बताया कि हरी खाद के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है, मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा फसल की बेहतर वृद्धि में सहायता मिलती है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपने खेतों में ढेंचा जैसी हरी खाद का उपयोग करने की अपील की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरी खाद का प्रयोग टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का प्रभावी उपाय है। इससे भूमि की उर्वराशक्ति लंबे समय तक बनी रहती है और उत्पादन लागत में भी कमी आती है। विभाग किसानों को हरी खाद अपनाने के लिए लगातार प्रेरित एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





