छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में किसान की हत्या, डंडे से पीटकर दो युवकों ने उतारा मौत के घाट

Nil dhankar
30 July 2026 9:48 AM IST
छत्तीसगढ़ में किसान की हत्या, डंडे से पीटकर दो युवकों ने उतारा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुरदुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने मिलकर एक किसान की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश रजक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस घटना में शामिल दूसरा फरार आरोपी निखिल यादव भी देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

एक और खबर

जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कौड़िया गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर के पीछे स्थित बाड़ी में 28 वर्षीय एक किसान का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गहनता से साक्ष्य जुटाए।प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Next Story