छत्तीसगढ़

किसान की हत्या कर खेत में दफनाया शव, गांव में सनसनी

Nil dhankar
28 Sept 2024 1:37 PM IST
किसान की हत्या कर खेत में दफनाया शव, गांव में सनसनी
x
छग

महासमुंद mahasamund news। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गांव के खेत में गड़ा मिला. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. चार दिन पहले घर से निकलने के बाद नहीं लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी. Pithora Police Station

वहीं आज सुबह पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस में दी, जिसके बाद मृतक की पहचान लापता युवक 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

परिजनों के अनुसार, मृतक खिलेश्वर मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं आई. जब 24 घंटे तक उसकी खोजबीन के बाद भी खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस का सहारा लिया. इधर आज सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो जांच में पता चला कि यह शव लापता किसान का ही है. परिजनों के अनुसार मृतक खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है.


Next Story