छत्तीसगढ़

टमाटर की खेती से किसान लेखराम केवट की बढ़ी आमदनी

Shantanu Roy
4 April 2026 8:07 PM IST
टमाटर की खेती से किसान लेखराम केवट की बढ़ी आमदनी
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। महानदी किनारे बसे ग्राम मिरचिद में टमाटर की उन्नत खेती किसानों के लिए आय का मजबूत जरिया बनकर उभर रही है। यहां करीब 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में टमाटर की खेती की जा रही है, जिससे गांव की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इसी गांव के किसान लेखराम केवट पिछले 15 वर्षों से टमाटर की खेती कर रहे हैं और अपनी मेहनत व अनुभव के दम पर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। वर्तमान में वे लगभग ढाई एकड़ जमीन में टमाटर उगा रहे हैं। सही तकनीक और बाजार की मांग के अनुसार खेती करने से उन्हें बेहतर उत्पादन मिल रहा है।

लेखराम केवट मुख्य रूप से “लक्ष्मी” वैरायटी के टमाटर की खेती करते हैं। इस किस्म की बाजार में अच्छी मांग रहती है और इसका उत्पादन भी संतोषजनक होता है। उनके खेत में तैयार टमाटर स्थानीय हाट-बाजार के अलावा रायगढ़ और शिवरीनारायण मंडियों तक भेजे जाते हैं। उत्पादन के स्तर पर उनके खेत से रोजाना लगभग 100 कैरेट से अधिक टमाटर की बिक्री होती है। इससे उन्हें हर महीने करीब 50 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। सालाना आय लगभग 6 लाख रुपये तक पहुंच रही है, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है।

खेती की खास बात यह है कि इसमें बाहरी मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ती। लेखराम अपने परिवार के साथ मिलकर ही पूरी खेती का काम करते हैं। इससे लागत कम रहती है और परिवार के सदस्यों को रोजगार भी मिलता है। मिरचिद गांव में टमाटर की खेती का बढ़ता दायरा अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। किसान आधुनिक तकनीक और बेहतर किस्मों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इससे गांव धीरे-धीरे सब्जी उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यह उदाहरण दिखाता है कि सही योजना, मेहनत और बाजार की समझ के साथ खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।
Tagsटमाटर की खेतीखेती से आमदनीकिसान लेखराम केवटटमाटर से आमदनीTomato cultivationincome from farmingfarmer Lekh Ram Kewatincome from tomatoesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story