छत्तीसगढ़

तीसरी पत्नी की किसान ने की हत्या

Nilmani Pal
21 Jan 2023 8:40 AM GMT
तीसरी पत्नी की किसान ने की हत्या
x
cg news

रायगढ़. जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी शराब पीकर सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने पहले झगड़ा किया। कहा-तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी(35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था।

बताया गया कि सोमवार को सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घटना के दौरान महिला की भतीजी घर पर थी। महिला की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। घटना के बाद सियाराम घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा, तब महिला को काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में सियाराम ही लेकर गया था। वहां से महिला को रायगढ़ रेफर किया गया. रायगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। मगर गुरुवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी भतीजी ने ही पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story