छत्तीसगढ़

किसान की मौत, निकला था सब्जी बेचने

Nilmani Pal
12 Sept 2023 10:21 AM IST
किसान की मौत, निकला था सब्जी बेचने
x
वाहन ने मारी ठोकर

बिलासपुर। सेंदरी में सब्जी बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. ये हादसा सेंदरी नया पुल के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक निरतु गांव से किसान तिहार केंवट सब्जी बेचने निकला था. इस दौरान नया पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी.

इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे में चक्काजाम कर दिया है. जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story