छत्तीसगढ़

भालू के अटैक से किसान की मौत

Nil dhankar
18 Jun 2022 3:05 PM IST
भालू के अटैक से किसान की मौत
x
छग

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में भालू के हमले से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक किसान शौच के लिए खेत गया था। इस दौरान उसका सामना भालू से हो गया।

किसान कुछ कर पाता इससे पहले भालू ने हमला कर मार डाला। इधर भालू के हमले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वन कर्मचारियों को देने के बाद शव को बरामद किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। बता दें कि भालू के हमले का मामला सोनाखान वन परिक्षेत्र के झाल पानी का है। मृतक किसान का नाम फिरत राम है।

Next Story