छत्तीसगढ़

फार्म हाउस में किसान की मौत, एक्सीडेंट में जनपद सदस्य ने तोड़ा दम

Nilmani Pal
16 Feb 2026 9:34 AM IST
फार्म हाउस में किसान की मौत, एक्सीडेंट में जनपद सदस्य ने तोड़ा दम
x
छग

बिलासपुर. मोहनभाठा में जंगली सूअर के हमले से एक किसान की मौत हो गई. फार्म में टहलने के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है. गंभीर अंदरूनी चोट के बाद अपोलो में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ा दिया. इस घटना से चार दिन पहले मुंशी पर भी जंगली सूअरों ने हमला किया था. बताया जा रहा है कि केले की फसल हटाने के बाद खतरा बढ़ गया.

यह भी पढ़े

जांजगीर जिले के ग्राम मुरलीडीह के पास बने ओव्हरब्रिज पर बाइक टकराने से युवा जनपद सदस्य की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सवा दो माह पहले ही उक्त बीडीसी का विवाह हुआ था. वह अपने गांव सांकर से रिसदा जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया. उनके असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक है.

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत सदस्य सांकर निवासी शानु संकर्षण सिंह विगत शनिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अपने घर से रिस्दा मुलमुला अपनी बुआ से मिलने जाने बाइक से निकला. वह रिसदा जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 49 की तरफ मुड़ कर मुरलीडीह ऊपर ओवरब्रिज पर पहुंचते समय अचानक ओवरब्रिज से टकरा कर बेहोश हो गया जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची. आने-जाने वाले में से किसी ने इस बात की सूचना अकलतरा थाना में दी और 112 को फोन किया तो उसे अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिछले 4 दिसंबर को शानु की शादी हुई थी वह दो भाइयों में छोटा था. उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम सांकर में किया गया.

Next Story