छत्तीसगढ़

किसान ने खाया कीटनाशक, परिजनों ने कर्ज और खेती के दबाव का किया जिक्र

jantaserishta.com
24 Sept 2026 11:49 AM IST
किसान ने खाया कीटनाशक, परिजनों ने कर्ज और खेती के दबाव का किया जिक्र
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में किसान ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 55 साल के परदेसी राम कंवर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह कर्ज और खेती का काम अकेले संभालने के कारण परेशान रहता था।
किसान के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में 3 बेटे और 1 बेटी हैं। परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है। खेती का पूरा काम परदेसी राम अकेले ही करते थे। बेटे घर पर रहते थे, लेकिन खेती के काम में हाथ नहीं बंटाते थे। इस बात को लेकर वह अक्सर कहते थे कि खेती का सारा बोझ उन्हें अकेले उठाना पड़ता है।
परिजनों के मुताबिक, परदेसी राम पर करीब 30 हजार रुपए का कर्ज भी था। कर्ज और अकेले खेती संभालने के दबाव के चलते वह परेशान रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने परिवार से इस बारे में ज्यादा बात नहीं की थी।
सुनील ने बताया कि परदेसी राम ने कल घर में ही कीटनाशक खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनील के मुताबिक, परदेसी राम पहले भी कहते थे कि काम बहुत ज्यादा है और उनसे अकेले नहीं संभल रहा। परिवार ने उन्हें समझाया था कि सभी मिलकर खेती का काम संभाल लेंगे। इसके बावजूद वह लगातार चिंता में रहते थे।
घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story