छत्तीसगढ़

सरकारी लोन दिलाने का झांसा देकर किसान से ठगी, साढ़े 4 लाख पार

Nil dhankar
12 April 2025 5:24 PM IST
सरकारी लोन दिलाने का झांसा देकर किसान से ठगी, साढ़े 4 लाख पार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। प्रधानमंत्री ऋण योजना में 6 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर किसान से 4.5 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने सुरक्षा निधि के नाम पर किसान से ब्लैंक चेक ले लिया। फिर दो दिन बाद चेक के माध्यम से अपने खाते में रुपए ट्रांसफर कर फरार हो गया। किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम सारधा निवासी अमित कुमार निर्णजक (36) पेशे से किसान है। पास के ही गांव कि ग्राम झाल में रहने वाला मनोहर रात्रे से उसकी जान पहचान थी। वह हमेशा गांव में आना-जाना भी करता है। जिसके बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। 1 अप्रैल को मनोहर अमित के घर गया। उसने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 6 लाख रुपए लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए से सिर्फ आधार, पेन कार्ड, राशन कार्ड पासबुक की फोटो कॉपी लगेगी। उसकी बातों में आकर अमित लोन लेने के लिए तैयार हो गया।

इस दौरान अमित ने आधार कार्ड, पेन कार्ड और राशन कार्ड उसे थमा दिया। साथ ही गांरटी के तौर पर ब्लैंक चेक भी उसे दे दिया। उसने इस दौरान उसने अमित को कोई लोन नहीं दिलाया। बल्कि, 4 अप्रैल को मनोहर ने उसके केनरा बैंक में चेक लगाकर 4.50 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया।


Next Story