छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान बलदेव राजवाड़े को मिला लाभ
Shantanu Roy
2 Aug 2026 11:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (तिलहन) योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेसा निवासी कृषक बलदेव राजवाड़े ने इस योजना का लाभ लेकर सरसों की उन्नत खेती अपनाई है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें अनुदान पर सरसों का उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व, आवश्यक उर्वरक एवं पौध संरक्षण दवाइयां भी प्रदान की गईं, जिससे खेती की लागत कम हुई और बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर खेत का निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।
जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में उनकी सरसों की फसल उत्कृष्ट स्थिति में है। कृषक बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टेयर कृषि भूमि है। खरीफ मौसम में वे पूरे रकबे में धान की खेती करते हैं, लेकिन पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण रबी सीजन में अधिकांश भूमि खाली रह जाती थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और रबी सीजन में सरसों की खेती शुरू की। उन्होंने बताया कि सरसों की अच्छी फसल मिलने से अब खाद्य तेल के लिए बाजार पर निर्भरता कम होगी। साथ ही तिलहन फसल का बेहतर बाजार मूल्य मिलने से उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने अन्य किसानों से भी तिलहन फसलों की खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





