छत्तीसगढ़
किसान ने तहसील कार्यालय परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, कलेक्टर ने अपनाया सख्त रुख
jantaserishta.com
13 March 2025 8:59 PM IST
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: सुहेला तहसील कार्यालय परिसर में किसान के आत्महत्या की कोशिश मामले में कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने तहसीलदार पेखन टोण्ड्रे को तत्काल ट्रांसफर कर लवन तहसील भेज दिया. वहीं लवन तहसील के किशोर कुमार वर्मा को सुहेला तहसील कार्यालय में पदस्थ किया है. इसके साथ ही किसान के जमीन कब्जे के मामले में जांच के निर्देश भी जारी किए हैं.
बता दें, बीते दिन सुहेला तहसील कार्यालय के परिसर में किसान ने न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की थी. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज आज भी जारी है. इस घटना से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए, जिसके बाद आज कलेक्टर ने तहसीलदार बदल दिया है.
जानकारी के अनुसार, किसान का नाम हीरालाल साहू, निवासी बुढ़गहन गांव है. वह लंबे समय से अपनी जमीन पर कब्जे से जुड़े विवाद को लेकर परेशान था. यह प्रकरण सुहेला तहसील में चल रहा था. कई चक्कर लगाने के बाद आज भी जब उसे अगली पेशी तारीख दी गई. अंतत: प्रशासन से मदद न मिलने के चलते परेशान किसान ने कार्यालय से बाहर निकलते ही जहर खा लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story







