छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त निरीक्षक किशोर सोनी और उपनिरीक्षक रामनाथ भगत को दी गई विदाई

Nilmani Pal
1 Jun 2023 4:22 AM GMT
सेवानिवृत्त निरीक्षक किशोर सोनी और उपनिरीक्षक रामनाथ भगत को दी गई विदाई
x

बलौदाबाजार। पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त निरीक्षक किशोर सोनी एवं उप निरीक्षक रामनाथ भगत का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोर सोनी पुलिस विभाग मे 15.06.1982 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 26.01.2022 को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर, कांकेर के कई थानों में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ होकर कार्य किये है। जिले के थाना गिधपुरी, राजादेवरी में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे हैं तथा अभी वर्तमान में रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में पदस्थ होकर कार्यरत थे।किशोर सोनी सेवानिवृत्त हुए हैं।

रामनाथ भगत पुलिस विभाग मे दिनांक 28.10.1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 23.12.2017 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला सरगुजा एवं राजनांदगांव के कई थानों में तथा जिले के थाना कसडोल, प्रभारी यातायात बलौदाबाजार के रूप में पदस्थ रहे हैं। अभी वर्तमान में यातायात शाखा सिमगा में पदस्थ होकर कार्यरत थे। रामनाथ भगत सेवानिवृत्त हुए हैं।

Next Story