छत्तीसगढ़

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई विदाई

Shantanu Roy
1 July 2023 4:43 PM GMT
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई विदाई
x
छग
रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए 2 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक, 3 सहायक उपनिरीक्षक, 2 प्रधान आरक्षक और 1 आरक्षक कुल 11 अधिकारी-कर्मचारी को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक लाईन चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक सुरेश कुमार क्षत्री, रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रकुमार शर्मा, गोमती प्रसाद पाठक, प्रतिमा श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक लखन सिंह राजपूत, मुखीराम वर्मा, पैश्वनी शुक्ला, प्र.आर. विमल निषाद, राधेश्याम तिवारी एवं आरक्षक लोकनाथ सतपथी शामिल हैं। निरीक्षक सुरेश कुमार क्षत्री वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में सउनि लिपिक के पद पर भर्ती होकर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलाईगढ़, डी.आई.जी नक्सल ऑपरेशन, डी.जी.पी. मुख्यालय, 8वी बटा0 राजनांदगांव, पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन, पुलिस हाउसिंग बोर्ड पुनः पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 36 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए।
निरीक्षक रणजीत सिंह वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर कार्यालय जिला विशेष शाखा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 42 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। उपनिरीक्षक इन्द्रकुमार शर्मा वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला जला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला विशेष शाखा, डी.सी.आर.बी. एवं पुनः जिला विशेष शाखा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। उपनिरीक्षक गोमती प्रसाद पाठक वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना खमतराई, आमानाका, गंज, बिलाईगढ़, नांदघाट, रायपुर, सुहेला, सिमगा, कोतवाली, टिकरापारा, गोलबाजार, डी.डी.नगर एवं गुढ़ियारी में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। उपनिरीक्षक श्रीमती प्रतिमा श्रीवस्तव वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में महिला आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - महिला थाना, सिविल लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तथा टिकरापारा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए।
सहायक उपनिरीक्षक लखन सिंह राजपूत वर्ष 1982 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - पुरानी बस्ती, अर्जुनी, आरंग, यातायात एवं क्राईम ब्रांच में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 41 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। सहायक उपनिरीक्षक मुखीराम वर्मा वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - गोलबाजार, तेलीबांधा, कोतवाली, पण्डरी, सिविल लाईन, एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। सहायक उपनिरीक्षक पेश्वनी शुक्ला वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - कोतवाली, छुरा, माना, अभनपुर, डी.डी.नगर, उरला, माना, राजेन्द्र नगर एवं रक्षित केन्द्र में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 42 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। प्रधान आरक्षक विमल निषाद वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - यातायात, कोतवाली, मौदहापारा, गुढ़ियारी, उरला एवं पुनः यातायात में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। प्रधान आरक्षक राधेश्याम तिवारी वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - कोतवाली, आरंग, राजिम, गंज, पुरानी बस्ती, गोलबाजार, गुढ़ियारी, एवं मौदहापारा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। आरक्षक लोेकनाथ सतपथी वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना - गंज, सराईपाली, सरसींवा, राजिम, विधानसभा एवं पुरानी बस्ती में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story