छत्तीसगढ़

860 पीस नशीली टेबलेट के साथ पकड़ाया चर्चित सटोरिया, नारकोटिक्स एक्ट के तहत रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Admin2
6 Jun 2021 9:38 AM IST
860 पीस नशीली टेबलेट के साथ पकड़ाया चर्चित सटोरिया, नारकोटिक्स एक्ट के तहत रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में जानकरी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि आरोपी रानू दुबे सट्टे का कारोबार भी चलाता है।

जिसे पुलिस ने 860 नग स्वेनो क्रोवेक्सीवेन नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी के नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Next Story