छत्तीसगढ़

खर्राटे ले रहा था परिवार, चोरों ने किया कैश और गहने पार

Nil dhankar
18 May 2023 10:22 AM IST
खर्राटे ले रहा था परिवार, चोरों ने किया कैश और गहने पार
x
छग

कवर्धा। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तमरूवा में एक घर से कैश समेत 82 हजार कीमती चांदी के गहने की चोरी हो गई। घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य घर में थे और सो रहे थे। रात में आवाज आने पर नींद खुली, तो कैश व गहने की पेटी लेकर चोर फरार हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित खिलेश्वर सिन्हा (26) तमरूवा गांव का रहने वाला है। थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई। पीड़ित खिलेश्वर ने बताया कि वह और उसकी मां बरामदे में सो रहे थे। पिता और बड़े भाई अलग- अलग कमरे में सोए थे। रात करीब 2 बजे आवाज आने पर नींद खुली, तो देखा कि एक कमरे का दरवाजा खुला है।

प्रार्थी ने अपनी मां को जगाया। लाइट चालू कर दोनों उस कमरे में पहुंचे, तो संदूक पेटी गायब थी। पेटी में 70 हजार रुपए कैश और 12 हजार रुपए कीमती 20 तोला चांदी की पायल थी। सुबह उजाला होने पर आसपास ढूंढा, तो संदूक खेत में पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story