छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में तीन जिंदगियां खत्म, मासूम सुरक्षित
jantaserishta.com
13 Oct 2026 4:33 PM IST

x
राजनांदगांव: झारखंड में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। परिवार के हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार सवार 9 महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह परिवार कार से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और अमृत कौर, अमनदीप कौर और गुर सिमरन कौर की मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर कर दिया। दोनों का इलाज जारी है।
हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक और कार को भी जब्त कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





