छत्तीसगढ़

रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या

Shantanu Roy
21 April 2025 10:52 PM IST
रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भूनेश्वर साहू ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी मथुरा बाई साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भूनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story