छत्तीसगढ़

एक झटके में उजड़ गया परिवार, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता-बेटे की मौत

jantaserishta.com
5 Oct 2026 8:47 AM IST
एक झटके में उजड़ गया परिवार, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता-बेटे की मौत
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां खड़े ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना सनौद थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर मोहारा गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव गजराबांधा लौट रहे थे। इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला गांव के पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 08 AU 7510 के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं छोटा बेटा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 8 वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सनौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story