छत्तीसगढ़

शहीद सुख सिंह फरस को परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
3 April 2022 9:45 PM IST
शहीद सुख सिंह फरस को परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
x
छग

गरियाबंद। पुलिस द्वारा आज बीजापुर नक्सल प्रभावित तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल में शहीद हुए वीर शहीद सुखसिंह फरस के वीरता एवं शहादत को परिवारजन के साथ मिलकर याद किया गया। बीजापुर नक्सल प्रभावित तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे।


22 शहीद जवानों में से एक जवान जिला गरियाबंद थाना मैनपुर स्थित ग्राम मोहदा का रहने वाला शहीद सुख सिंह फरस थे। जिनकी वीरता एवं शहादत को याद कर मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुज कुमार, मैनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस व थाना स्टाफ एवं चौकी बिंद्रानवागढ़, कैंप धवालपुर के पुलिस जवानों के साथ उनके गृह ग्राम में शहीद के परिवारजनों एवं गांव के लोगों के साथ मिलकर सह सम्मान श्रद्धांजलि दी गई।

Next Story