छत्तीसगढ़

पटवारी का किया फर्जी हस्ताक्षर, सरकारी जमीन से निकाले 20 लाख लोन

Nil dhankar
9 April 2025 6:00 PM IST
पटवारी का किया फर्जी हस्ताक्षर, सरकारी जमीन से निकाले 20 लाख लोन
x
छग

बिलासपुर. न्यायधानी में जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 20 लाख रुपये का लोन लेने का मामला उजागर हुआ है. पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किया गया कब्जा प्रमाण पत्र इस पूरे फर्जीवाड़े का आधार बना. मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तैनात पटवारी राजेश पाण्डेय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले बजरंग कोरी और गणेश कोरी उनके कार्यालय पहुंचे थे. दोनों को सरकारी जमीन का आबादी पट्टा आवंटित किया गया था और वे कब्जा प्रमाण पत्र बनवाना चाह रहे थे. लेकिन पटवारी ने नियमों के तहत ऐसा प्रमाण-पत्र जारी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर कर नकली कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया, और उसी के आधार पर बैंक से 20 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया.

जब पटवारी को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने बजरंग कोरी और गणेश कोरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Story