छत्तीसगढ़

फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार...रायपुर में दुकानदार से कर रहा था वसूली

Admin2
5 March 2021 10:24 AM IST
फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार...रायपुर में दुकानदार से कर रहा था वसूली
x

रायपुर। राजधानी में नकली पुलिस बनकर दुकानदार से वसूली करने का मामला सामने आया है। ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां एक नकली पुलिस वाले ने दुकानदार से वसूली की जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया। आपको बता दे कि कटोरातालाब स्थित रितेश पंजवानी के फास्ट फ़ूड दुकान में घुसकर आरोपी ने वसूली करने की कोशिश की और दुकानदार को धमकी भी दी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story