छत्तीसगढ़

फर्जी पुलिसवाला अरेस्ट, धमकी देकर गांव में कर रहा था वसूली

Nilmani Pal
5 May 2023 9:23 AM IST
फर्जी पुलिसवाला अरेस्ट, धमकी देकर गांव में कर रहा था वसूली
x
छग

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस ने फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी स्वयं को थाना लवन का पुलिसवाला बताकर ग्राम डोंगरा में वसूली कर रहा था. अवैध रूप से शराब बिक्री करने का आरोप लगाकर गाली-गलौच और धमकी दे रहा था. जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी.

जिस पर थाना लवन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को ग्राम डोंगरा में मौके से ही गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल बंजारे उर्फ अजय बंजारे पिता दर्शन बंजारे उम्र 31 वर्ष ग्राम गोरधा कसडोल बताया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.



Next Story