छत्तीसगढ़

फर्जी पुलिस अफसर गिरफ्तार, वाहन चालक से कर रहा था अवैध वसूली

Admin2
3 May 2021 4:39 PM IST
फर्जी पुलिस अफसर गिरफ्तार, वाहन चालक से कर रहा था अवैध वसूली
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़/जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने शहर के वाहन चालक से अवैध वसूली करने वाले फर्जी पुलिस अधिकारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध वसूली की रकम समेत अन्य सामान भी जब्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 1 मई को ग्राम करकापाल निवासी ट्रैक्टर चालक सुखराम कश्यप ईटा लेकर जा रहा था. इसी दौरान उसे दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया. जिसमें एक ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया. दोनों ने ट्रैक्टर चालक से वाहन का कागजात मांगा. वाहन चालक ने कागजात नहीं होने की बात कही. दस्तावेज नहीं होने के एवज में वाहन चालक से 5 हजार रुपए की मांग की. जब चालक ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई, तो माड़िया चौक में उन्होंने उससे अवैध रूप से 4 सौ रुपए ले लिए. बाकी बची रकम बाद में देने की बात कही. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 419, 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Next Story