छत्तीसगढ़

नकली आइस कैंडी किया गया नष्ट

Nilmani Pal
10 May 2026 11:05 AM IST
नकली आइस कैंडी किया गया नष्ट
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सही दवा शुद्ध आहार यही छतीसगढ़ का आधार अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। लेबलिंग नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 1500 नग विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया।

जांच टीम द्वारा शनिवार को महामाया पान मसाला भाटापारा, जय मां अम्बे आइस कैंडी सेल्स भाटापारा, गुप्ता किराना स्टोर तरेंगा, गुलाब फैमिली ढाबा लिमतरा, आनंद फैमिली रेस्टोरेंट लिमतरा, गो हाईवे रेस्टोरेंट चंदेरी, चूल्हा चौकी रेस्टोरेंट चंदेरी का निरीक्षण किया गया।

गुप्ता किराना स्टोर तरेंगा में लेबलिंग नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 1500 नग विभिन्न फ्लेवर के आइस कैंडी को नष्ट करवाया गया। निरीक्षण किया गये सभी ढाबा एवम रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट,पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, बॉटर टेस्ट सर्टिफिकेट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Next Story