छत्तीसगढ़

रायपुर के जोन कार्यालय में बैठ रहे फर्जी कर्मचारी, कलेक्टर से हुई शिकायत

Nilmani Pal
15 Sep 2023 4:32 AM GMT
रायपुर के जोन कार्यालय में बैठ रहे फर्जी कर्मचारी, कलेक्टर से हुई शिकायत
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक फर्जी मामला प्रकाश में आया है। ताज़ा उदाहरण जोन क्रमांक 05 का है। यहां के 2 फर्जी कर्मचारी गुल्लन शर्मा व चंद्रेश साहू कार्य कर रहे हैं, इनका न तो जोन कार्यालय के कर्मचारियों के सूची में नाम है, और न ही इनको रखने का नियुक्ति आदेश है।

कुल मिलाकर जोन क्रमांक 05 में फर्जीवाड़ा बहुत है। और कोई किसी को बोलने वाला भी नहीं है, टोटल अंधेर नगरी चौपट राजा है। यह बातें जब एक आम नागरिक को पता है तो जोन के अधिकारी को कैसे नहीं मालूम। शीर्ष अधिकारी के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है। इस संबंध में कलेक्टर से शिक़ायत की गई उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है।



Next Story