छत्तीसगढ़

CG में फर्जी CID अधिकारी गिरफ्तार, स्कार्पियो पर बोर्ड लगाकर दिखाता था धौंस

Shantanu Roy
22 Feb 2026 4:27 PM IST
CG में फर्जी CID अधिकारी गिरफ्तार, स्कार्पियो पर बोर्ड लगाकर दिखाता था धौंस
x
छग
Dhamtari. धमतरी। खुद को ‘CID अधिकारी’ बताकर आम लोगों पर रौब झाड़ने, डराने-धमकाने और अवैध लाभ लेने की कोशिश करने वाले एक युवक को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर रहा था और अपनी महिंद्रा स्कार्पियो पर “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का बोर्ड लगाकर घूमता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में
असामाजिक तत्वों
के विरुद्ध सतत निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में स्कार्पियो वाहन (CG 05 AU 6136) खड़ा कर स्वयं को CID अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस जमा रहा है। वाहन पर “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखा बोर्ड और लोगो लगा हुआ था।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी (28 वर्ष), निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो कथित पहचान पत्र बरामद हुए, जिन पर “Crime Investigation Department” और “Crime Investigation Detective” अंकित था। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में ये पहचान पत्र फर्जी पाए गए। जब पुलिस ने आरोपी से किसी शासकीय एजेंसी या वैधानिक नियुक्ति से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सितंबर 2025 में फर्जी आईडी कार्ड बनवाए थे। उसने बताया कि वह ऑनलाइन भुगतान कर इन कार्डों की कथित वैधता बढ़वाता था और इन्हीं के आधार पर टोल टैक्स से बचने तथा विभिन्न स्थानों पर प्रभाव जमाने का प्रयास करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी आईडी कार्ड, “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” लिखा बोर्ड, महिंद्रा स्कार्पियो वाहन CG 05 AU 6136, iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित) तथा सैमसंग M12 मोबाइल (जियो व बीएसएनएल सिम सहित) जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर स्वयं को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताने और आम नागरिकों को भ्रमित कर अवैध लाभ लेने का प्रयास प्रथम दृष्टया सिद्ध हुआ है। मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 66/2026 के तहत धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को 21 फरवरी की रात विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी आईडी कार्ड तैयार करने और उपयोग में अन्य कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित धाराओं में वृद्धि और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsधमतरी न्यूजफर्जी CID अधिकारी गिरफ्तारस्कार्पियो बोर्ड मामलानेशनल क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशनसिटी कोतवाली धमतरीफर्जी आईडी कार्डपुलिस कार्रवाईबीएनएस धाराछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजवाहन जब्तीDhamtari NewsFake CID officer arrestedScorpio board caseNational Crime Control OrganizationCity Kotwali Dhamtarifake ID cardpolice actionBNS DharaChhattisgarh Crime Newsvehicle seizureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story