छत्तीसगढ़

श्रम विभाग के नाम से 41 करोड़ का फर्जी चेक हुआ जारी, बैंक मैनेजर ने अफसरों को दी सूचना

Nil dhankar
11 Oct 2023 9:16 AM IST
श्रम विभाग के नाम से 41 करोड़ का फर्जी चेक हुआ जारी, बैंक मैनेजर ने अफसरों को दी सूचना
x
छग

रायगढ़। पंजाब नेशनल बैंक रायगढ़ में श्रम विभाग की ओर से जारी 41 करोड़ 81 लाख रुपए का चेक भुगतान के लिए लगाया गया। बड़ी राशि होने के कारण ब्रांच मैनेजर ने छग भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल रायपुर के अफसरों को फोन इस बारे में पूछा। यह सुनकर अफसर के होश उड़ गए। 8 अक्टूबर को यह जानकारी पत्र के जरिए रायगढ़ के सहायक श्रमायुक्त को दी गई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने को सूचना दी। मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया गया है।

सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने बताया कि चेक मंडल द्वारा जारी ही नहीं किया गया है। 7 अक्टूबर को 41 करोड़ 81 लाख रुपए का दिग्विजय इंटरप्राइजेज के नाम पर जारी किया गया था। माना जा रहा है कि यह चेक संबंधित फर्म या किसी शख्स के द्वारा आहरण के लिए बैंक में लगाया गया। राशि बड़ी थी, इसलिए अफसर ने फोन कर अफसरों से भुगतान के संबंध में बात की। अफसरों को मामले में गड़बड़ी लगी। भुगतान रुकवाया गया। बैंक ने भुगतान रोक दिया।

Next Story