छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया, धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 May 2026 7:52 PM IST
नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया, धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. के तहत की गई है कार्यवाही.

रायपुर: दिनांक 10.11.2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी शहनवाज खान के द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर में फिल्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर प्रार्थिया एवं उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नगद एवं ऑनलाईन 4 लाख 91 हजार रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण देकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी शहनवाज खान रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार था, जिसकी पता तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी शहनवाज को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
शहनवाज खान पिता सिराजुद्दीन खान उम्र 35 साल पता ग्राम न्यू करीमगंज क्रेन स्कुल के पास, जिला गया बिहार, वर्तमान पता कचना फेस 2, हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह रायपुर।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story