मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास, बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों के सरेंडर पर CM साय का बयान

बीजापुर/सुकमा। बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है, सीएम साय ने कहा, मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास, आज जिला बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों ने “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है, इन पर ₹85 लाख से अधिक का इनाम घोषित था। यह बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में हमारी निरंतर कोशिशों का सकारात्मक परिणाम है।
पिछले दो वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं सहित समग्र विकास को बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है, जिसने भटके युवाओं को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने को प्रेरित किया है, जो सुशासन की नीति की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न, गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से बस्तर तेज़ी से विकसित बस्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है।





