छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में फागुन मेला 5 मार्च से

Nilmani Pal
23 Feb 2025 6:00 PM IST
दंतेवाड़ा में फागुन मेला 5 मार्च से
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में 5 से 15 मार्च तक फागुन मेला लगेगा। हर दिन मां दंतेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना होगी। साथ ही आखेट की कई रस्म अदा कर 600 साल पुरानी परंपरा निभाई जाएगी। इससे पहले बसंत पंचमी के दिन दंतेश्वरी मंदिर में त्रिशूल की स्थापना की गई है। फागुन मेला में शामिल होने 1 हजार से ज्यादा देवी-देवता पहुंचेंगे।

इस साल फागुन मेला के लिए टेंपल कमेटी ने करीब 45 लाख रुपए का बजट रखा है और प्रशासन ने मांग की है। खास बात है कि फागुन मेला में शामिल होने सिर्फ छत्तीसगढ़ और बस्तर से ही नहीं बल्कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से भी देवी-देवता मेला में शामिल होने पहुंचेंगे।

पिछले साल पहली बार मेडाराम और भद्रकाली देवी को भी फागुन मेले में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। देवियों ने आमंत्रण को स्वीकारा और मेले में शामिल हुईं। पिछले साल भी करीब 1 हजार देवी-देवता शामिल हुए थे।

Next Story