छत्तीसगढ़

फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से हमला, नशेड़ी के खिलाफ FIR दर्ज

Nilmani Pal
23 Dec 2021 7:20 AM GMT
फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से हमला, नशेड़ी के खिलाफ FIR दर्ज
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। कुदुदंड में स्टील फैक्ट्री के कर्मचारी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने नशे की दवा के लिए स्र्पये मांगे। मना करने पर उसने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कर्मचारी की जेब से पांच हजार रूपये भी गिर गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिसजुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कुदुदंड के गौरव चौरा के पास रहने वाले खेमंत राव घाटगे सिरगिट्टी के स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार की दोपहर वे विकास नगर के गार्डन में घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंप हाउस के पास रहने वाले विक्की पात्रे वहां आया। युवक ने खेमंत से नशे की टेबलेट खरीदने स्र्पये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने कर्मचारी पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उनकी हथेली में लगा। इस दौरान हुई झूमा-झटकी में खेमंत की जेब से पांच हजार स्र्पये गिर गए। मारपीट के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। आहत ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

Next Story