छत्तीसगढ़

कांग्रेस संगठन में गुटबाजी, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल

jantaserishta.com
9 Jun 2026 12:45 PM IST
कांग्रेस संगठन में गुटबाजी, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
x
आंतरिक टकराव पर गंभीर सवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज

पप्पू फरिश्ता

कांग्रेस संगठन इस बार भी चुनाव में सरकार बनाने के लिए गंभीर नहीं है। पार्टी में पुराने और सच्चे कांग्रेसी पूरे परिवार सहित घर बैठे हैं। वहीं, पार्टी में कुछ दोगले और बेईमान नेता हैं, जो भ्रष्टाचारी परिवारों से आए हैं और पैसे के दम पर पार्टी संगठन में कब्जा करके बैठ गए। इसी कारण पूरे प्रदेश में कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से दूरी बनाने का मन बना लिया है।
पार्टी संगठन में वर्तमान में अधिकांश प्रमुख नेताओं के चेले-चपाटे या उनके समर्थक नंबर दो के धंधों जैसे गांजा, सट्टा, जुआ और अवैध क्लबों में उलझे हुए हैं। ज़्यादातर नेता इसी पृष्ठभूमि से आए हैं। कांग्रेस में गुटबाज़ी भी इसी पैसे की बंदरबांट में होती है।
पार्टी के लिए कुछ कार्य करना—जनहित के मुद्दे उठाना, महंगाई या कानून व्यवस्था पर ध्यान देना, शहर की सफाई या जागरूकता अभियान चलाना—इन पर कोई भी गुट का नेता ध्यान नहीं दे रहा। राज्य में कांग्रेस चार गुटों में बटी हुई है और मतदाताओं की नब्ज़ टटोलने में नाकाम है।
अधिकांश गुट वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के गुट से नाराज़ हैं और नहीं चाहते कि सरकार फिर से कांग्रेस की बने, क्योंकि वे सोचते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष सारा विजयी श्रेय खुद लेंगे। इसी कारण पार्टी दिन प्रतिदिन जनता से दूर होती जा रही है। जनता के मुद्दे, उनकी तकलीफ़ और उनकी आवाज़ कांग्रेस में समाप्त होती जा रही है।
पुराने और सच्चे कांग्रेसी अब घर बैठे हैं, जबकि कुछ नेता अवैध गतिविधियों में व्यस्त हैं। यदा-कदा खबर आती है कि कुछ पुराने कार्यकर्ताओं को निर्दलीय रूप में चुनाव में खड़ा किया जाता है ताकि कांग्रेस डिस्टर्ब हो और चुनाव हार जाए।
सूत्रों के अनुसार, इस बार पुराने पूर्व विधायक और कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता भी बड़े पैमाने पर पूरे प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे। इसका परिणाम यह होगा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से पीछे रह जाएगी और कांग्रेस को ही कांग्रेस से नुकसान होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story