छत्तीसगढ़

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर

Nilmani Pal
6 Oct 2022 3:19 AM GMT
बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आज ग्राम पहरिया में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार फीरत राम केवट (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं दूसरे बाइक सवार सोमेश्वर सारथी (22 वर्ष) की हालत भी गंभीर है। राहगीरों ने तुरंत बलौदा पुलिस को सूचना दी। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि सोमेश्वर सारथी नैला से कोरबा जिले के कनकी जा रहा था। वहीं फीरत राम केवट पहरिया से अपने गांव खैरा नवागढ़ आने के लिए निकला था। आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम पहरिया में दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से सोमेश्वर सारथी की बाइक पर पीछे बैठी पत्नी और 7 साल की बेटी फेंका गई। दोनों को मामूली चोट लगी है, लेकिन सोमेश्वर सारथी ज्यादा घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story