छत्तीसगढ़

महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ : राजेश मूणत

Nil dhankar
1 May 2024 12:25 PM IST
महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ : राजेश मूणत
x

रायपुर। राधिका खेड़ा मामले में राजेश मूणत का बयान सामने आया है। वीडियो शेयर करते विधायक मूणत ने कहा, महिला विरोधी कांग्रेस का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है...कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता "राधिका खेरा" छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर के हुए दुर्व्यवहार से आहत हैं,वह रो रही हैं। मानो कह रही हैं " लड़की हूं,लड़ सकती हूं"...चलो कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी के नारे को किसी ने तो चरितार्थ किया... डरो मत राधिका बहन,कांग्रेस में व्याप्त घृणा के भाव से डटकर मुकाबला करो।

वही भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पूरे मसले पर तंज भरे लहजे में प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा, राधिका खेड़ा आप केवल कांग्रेसियों से बच जाए बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। हम मोदी की गारंटी देते हैं आपको कुछ नहीं होगा। केदार गुप्ता ने यह भी दावा किया कि, कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है। अब कांग्रेस को विनाश से कोई नहीं बचा सकता।


Next Story