छत्तीसगढ़
पत्थलगांव कांड पर प्रत्यक्षदर्शी महिला का बड़ा बयान- 'तस्करों से निलंबित ASI को कुछ लेते देखा'
Deepa Sahu
16 Oct 2021 11:01 PM IST

x
पत्थलगांव में सामने आए कार से भीड़ को रौंदने के मामले में प्रत्यक्षदर्शी महिला ने निलंबित ASI केके साहू पर बड़ा आरोप लगाया है।
जशपुर। पत्थलगांव में सामने आए कार से भीड़ को रौंदने के मामले में प्रत्यक्षदर्शी महिला ने निलंबित ASI केके साहू पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने केके साहू पर गांजा तस्करों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है।
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने कहा कि घटना से पहले तस्करों की गाड़ी के पास केके साहू को देखा गया। केके साहू तस्करों की गाड़ी से कुछ ले रहे थे। वहीं इसके कुछ देर बाद तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदते हुए चली गई।बता दें कि हादसे के बाद SP विजय अग्रवाल ने ASI केके साहू को निलंबित कर दिया। जबकि थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाइन अटैच कर कार्रवाई की गई।
Next Story





