
x
छग
भिलाई। शुक्रवार को दिनदहाड़े छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंक रोड कैंप 2 में होली पर्व पर खरीदी के लिए पहुंचे व्यापारी के वाहन की डिग्गी से 2 लाख रुपए अज्ञात उठाईगीर पार कर गए। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस से के मुताबिक राज किराना डूंडेरा का व्यापारी होली पर्व पर रंग गुलाल खरीदी के लिए लिंक रोड कैंप दो पहुंचा था। व्यापारी द्वारा वाहन की डिग्गी में 2 लाख रुपये नकद रखे हुआ था। मौका पाकर अज्ञात आरोपियों ने पार कर दिया। व्यापारी द्वारा घटना की सूचना तत्काल छावनी पुलिस को दी गई छावनी पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें दो युवक वाहन के समीप दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।
Next Story





