
x
छग
Bijapur. बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत चिन्हित 222 गांवों में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और स्वीकृत निर्माण कार्यों को हर हाल में बरसात से पहले पूर्ण किया जाए। बैठक में जनगणना कार्य के प्रथम चरण की व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारण, प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने का अभियान- कलेक्टर ने बैंक खाता विहीन तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते अभियान के रूप में खोलने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सभी अनुभागों से व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र के प्रकरण जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर शीघ्र बैठक आयोजित करने को कहा गया। आदर्श गांवों में अधोसंरचना कार्यों पर विशेष फोकस- नियद नेल्लानार योजना के तहत संचालित सैचुरेशन शिविर सर्वे की समीक्षा करते हुए कावंड़गांव, पालनार, मुतवेंडी, बेलनार, कोण्डापल्ली और चिल्लामरका सहित अन्य आदर्श गांवों में अधोसंरचना निर्माण की गति बढ़ाने पर बल दिया गया।
सुदूर गांवों तक राशन पहुंचाने के निर्देश- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों में ट्रैक्टर के माध्यम से राशन पहुंचाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ऐसे गांवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि सभी अंदरुनी गांवों तक राशन की पहुंच सुनिश्चित हो सके। बीजापुर एक्सप्रेस बस संचालन में लापरवाही पर सख्ती- जिला प्रशासन द्वारा संचालित बीजापुर एक्सप्रेस बसों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले संचालकों को तत्काल हटाकर नए संचालक नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।
अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर- बैठक में जल जीवन मिशन, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड ग्रामीणों को सरलतापूर्वक उपलब्ध कराने को कहा गया। आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों के आवश्यक दस्तावेजों का शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करने तथा शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सहायता एवं प्रोत्साहन राशि बैंक खाते के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





