छत्तीसगढ़

पुलिस लाइन सिंगारभाट में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन

Nilmani Pal
21 March 2023 3:29 AM GMT
पुलिस लाइन सिंगारभाट में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन
x

कांकेर। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले *‘‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ कार्यक्रम का समापन सामुदायिक भवन पुलिस लाईन सिंगारभाट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश पारिक जिला सत्र न्यायाधीश कांकेर एवं विशेष अतिथि के रुप में लीना अग्रवाल अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कांकेर, डी.के. गिलहरे मुख्य न्यायाधीश कांकेर, डॉ० प्रियंका शुक्ला (भा.प्र.से.) कलेक्टर कांकेर कार्यक्रम में शामिल हुये। शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये योगेश पारिक जिला सत्र न्यायाधीश कांकेर, डॉ० प्रियंका शुक्ला (भा.प्र.से.) कलेक्टर शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा कहा गया कि वर्तमान परिपेक्ष में महिलाओं का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को बताते हुये विभिन्न कानूनो में हुये महिलाओं के पक्ष में सकारात्मक बदलाओं, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही निवारण, नशामुक्ति, महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकारो एवं बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना आदि विषयों पर सिलसिलेवार जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल,शासकीय कार्य, सामाजिक कार्य, उद्यम, आदि विभिन्न क्षेत्रों में जिले के महिलाओं को उनके अनुकरणीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला जागरूकता कार्यक्रम में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एवं जागरूरता की नोडल अधिकारी रत्ना सिंह (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, मेखलेन्द्र प्रताप सिंग उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/बस्तर फाईटर्स) कांकेर, शशीकला उईके निरीक्षक, मो० मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर,महेश प्रधान निरीक्षक, मनोरमा कुर्रे निरीक्षक, दयालूराम साहू उप निरीक्षक, केजूराम रावत सहायक उप निरीक्षक यातायात कांकेर एवं काफी संख्या में मुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण कार्यक्रम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Next Story