छत्तीसगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में "अभिव्यक्ति" कार्यक्रम का आयोजन

Nil dhankar
22 Feb 2022 8:29 AM IST
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी तिवारी के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजार चौक रूद्री में जाकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है। इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को सायबर,महिला संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं । अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा संबंधी पंप्लेंट वितरण कर हेल्पलाइन नंबर दिया गया। छात्राओं को इस संबंध में बताकर जागरूक किया गया।


Next Story