डिफेंस अकादमी रूद्री की छात्राओं को दी गई अभिव्यक्ति ऐप

धमतरी। आज डिफेंस अकादमी रूद्री की छात्राओं को शक्ति टीम ने दी अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में पंप्लेट बांटकर दी जानकारी। सभी छात्राओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप करवाया डाउनलोड पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शक्ति टीम द्वारा लोगों को लगातार किया जा रहा है।
जागरूक पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजुर एवं शक्ति टीम द्वारा रूद्री बैराज एवं गार्डन में पेट्रोलिंग के दौरान डिफेंस अकादमी रुद्री की छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है।
इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं। अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा संबंधी पंप्लेंट वितरण कर हेल्पलाइन नंबर दिया गया। डिफेंस अकादमी की छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं एप डाउनलोड कराया गया।
